Lt-Governor-Manoj-Sinha
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने कहा कि, मौजूदा चुनावी संशोधन के पूरा होने के बाद और सही समय आने पर केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होंगे और इसके बाद यहां राज्य का दर्जा भी बहाल होगा। 

    गौरतलब है कि सिन्हा ने यह टिप्पणी बीते शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह की मांग के बाद की गयी थी। दरअसल कर्ण सिंह ने विधानसभा चुनाव कराने और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की भी बड़ी मांग की थी।

    बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद मतदाता सूची में अब संशोधन भी शुरू हो गया है। इस पर भी LG सिन्हा ने कहा कि, “पहले परिसीमन होगा, फिर चुनाव, फिर उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल करने की बात पहले भी कई बार कही जा चुकी है। मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी भी प्रकार के संदेह की कोई गुंजाइश है।”  पता हो कि, केंद्र सरकार ने बीते 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था।