students
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. शिक्षा जगत से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी रविवार को जेईई एडवांस 2022 (JEE Advance 2022) रिजल्ट रविवार को डिक्लेयर कर दिया गया है। अब छात्र jeeadv.ac.in पर अपनी फाइनल ‘आंसर की’ और अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल 160038 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं 155538 स्टूडेंट्स ने दोनों पेपर दिए। जिनमें से 40712 ने क्वालीफाई किया। यह परीक्षा बीते 28 अगस्त को हुई थी।

    वहीं मिल रही खबर के अनुसार IIT बॉम्बे जोन के आरके शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में टॉप पर हैं। उन्होंने 360 अंकों में से 314 अंक हासिल किए। फीमेल स्टूडेंट्स में IIT दिल्ली की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है। लेकिन उनका CRL 16 है। उन्होंने 360 में से 277 अंक हासिल किए हैं।

    IIT एडमिशन काउंसलिंग कल से होगी शुरू

    जहाँ एक तरफ JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2022 घोषित कर दिए गए हैं। वहीं अब उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग के लिए 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से josaa.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

    ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

    • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
    • फिर इसके होमपेज पर जाकर JEE Advanced Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
    • अब यहां आप अपना पंजीकरण संख्या, पासवर्ड व अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
    • इसके साथ ही आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
    • अब नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

    CRL के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2022 के टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

    1 आर के शिशिर

    2 पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी

    3 थॉमस बीजू चिरामवेली

    4 वांगपल्ली साई सिद्धार्थ

    5 मयंक मोटवानी

    6 पोलीसेट्टी कार्तिकेय

    7 प्रतीक साहू

    8 धीरज कुरुकुंड

    9 महित गढ़ीवाला

    10 वेचा ज्ञाना महेश

    गौरतलब है कि जईई मेन्स की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को ही JEE एडवांस की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। यदि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में आपके मार्क्स कम रह जाते हैं तो भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है।  भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान प्रत्येक वर्ष JEE एडवांस की परीक्षा आयोजित करता है, लेकिन ध्यान रहे यहां सिर्फ तीन अटेम्प्ट दिए जाते हैं। यदि यह आपका तीसरा अटेम्प्ट है तो, इसके बाद अब आप इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।