rape
Representative Photo

    Loading

    रांची: झारखंड (Jharkhand) में एक बीजेपी नेता (BJP Leader) को पुलिस (Police) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी (International Woman Player) से रेप (Rape) के मामले में गिरफ्तार (Arrest) किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम जिला के बीजेपी नेता संजय मिश्रा (BJP Leader Sanjay Mishra) पर अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  संजय मिश्रा पश्चिमी सिंहभूम जिला मीडिया प्रभारी बताए जा रहे हैं। मिश्रा ने खुद को को निर्दोष बताया है। 

    दरअसल सोमवार को चक्रधरपुर थाना में बीजेपी नेता संजय मिश्रा पर पीड़ित महिला खिलाड़ी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद सोमवार रात को ही पुलिस ने संजय मिश्रा को हिरासत में ले लिया और मंगलवार को उसे अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।   

    एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला खिलाडी का आरोप है कि, संजय मिश्रा ने कतिथ तौर पर महिला खिलाड़ी की एक आपत्तिजनक तस्वीर ले ली थी और इसी तस्वीर को दिखाकर वह उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि, कई महीनों से महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। 

    महिला खिलाडी ने यह भी आरोप लगाया है कि, आरोपी ने इसके बाद एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया वायरल किया। पुलिस ने पीड़िता के आरोप के बाद मिश्रा पर कार्रवाई की और उसे अरेस्ट कर लिया।