PALAMU
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. झारखंड (Jharkhand) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पलामू (Pamau)से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां महाशिवरात्रि से पहले दो समुदायों के बीच जबरदस्त पत्थरबाजी और आगजनी हुई है। 

    खबर के अनुसार इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विवाद के बाद पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिवरात्रि के लिए पांकी की मार्किट में तोरणद्वार बनाने पर विवाद हुआ था। घटना पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

    घटना पर चश्मदीदों के अनुसार, शिवरात्रि से पहले इलाके में तोरणद्वार लगाया जा रहा था। इसको हटाने को लेकर जमकर विवाद हो गया और दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। 

    देखते ही देखते यह मामला इतना गर्म हो गया कि और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान शरारती तत्वों ने पेट्रोल बम का इस्तेमाल कर कई मोटर साईकिल को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

    वहीं बीच-बचाव करने गए पुलिसकर्मी पर भी पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कई पुलिसवाले भी जख्मी हो गए। मामले पर पलामू SP ने बताया कि तीन थानों की टीमों की मौजूदगी से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और अब आरोपियों की पतासाजी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।