PALAMU
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/पलामू. झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) में आज करीब 3 दिनों के बाद इंटरनेट सेवा एक बार फिर बहाल कर दी गई है। हालांकि आज भी पाकी चेत्र में धारा 144 अभी भी लागू है।

    वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक, आज दिन के 12 बजे अधिकारियों के द्वारा दोनों पक्षों को बुलाया गया है, जहां शांति समिति की होगी बैठक होगी और इस दौरान क्षेत्र में धारा 144 को हटाने का भी निर्णय लिया जा सकता है।

    जानकारी हो कि, पलामू जिले (Palamu District) के पांकी (Panki) में इंटरनेट सेवा (Internet Service) बंद कर दी गई थी। दरअसल यहां महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व का तोरण गेट लगाने को लेकर दो गुटों के बीच बीते बुधवार की सुबह विवाद हो गया था। दोनों ओर से तोड़फोड़ और पत्थरबाजी होने लगी, उपद्रवियों (Miscreants) ने पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया। हालात को काबू में लाने के लिए इलाके में धारा 144 (Section 144) भी लागू कर दिया गया था।

    वहीं यहां स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। ऐसी भी जानकारी मिल रही थी की उपद्रवियों ने 4 दुकान, 2 घर और 6 वाहनों में आग लगा दी थी। वहीं दोनों पक्षों से भी कई लोग घायल हुए थे।