nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली/जमशेदपुर. झारखंड (Jharkhand) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से महिला मजदूर सहित 7 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 8 की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उक्त हादसा आज यानी गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब हुआ है। यह हादसा राजनगर- चाईबासा (Rajnagar-Chaibasa) मार्ग पर हुई है। पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे।

    जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप की रफ्तार ज्यादा थी। इसकी वजह से ये मौतें हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 

    घटना पर मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरों को लेकर जा रहा पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।यह हादसा सरायकेला जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में आज तडके सुबह हुई है।यहां अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग इस घटना पर घायल हुए हैं। मामले की खबर पाते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है।