कन्नौज: बस-ट्रक में टक्कर, 10 की मौत: जिलाधिकारी

कन्नौज: शुक्रवार रात करीबन रात 9.30 बजे उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना हुई। यह बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी। जीटी रोड हाइवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई,

Loading

कन्नौज: शुक्रवार रात करीबन रात 9.30 बजे उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना हुई। यह बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी। जीटी रोड हाइवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। बस में करीब 50 सवार थे। कन्नौज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बस फर्रुखाबाद की थी। 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे। 

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है साथ ही घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

 
कल दुर्घटना में घायल हुए 13 लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

 
वही आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि शव काफी अधिक जल गए हैं। उनकी हड्डियां बिखरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कितने लोगों की मौत हुई है, अब केवल डीएनए टेस्ट के बाद ही यह बताया जा सकेगा। आईजी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बस में 8 से 10 लोगों के शव हैं, लेकिन बस को काफी व्यापक नुकसान हुआ है। ऐसे में मौत का आंकड़ा डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकता है। 

 
रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए कहा,’ कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में हुई बस दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी ज़िंदगी गंवाई है, उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’