कर्नाटक में कांग्रेस की हार के बाद सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी को सौपा इस्तीफा

कर्नाटक: कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर चल रहे उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस को धूल चटा दी हैं। कुल 15 सीटों में से भाजपा ने अपने हिस्से में 12 वही कांग्रेस ने 2

Loading

कर्नाटक: कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर चल रहे उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस को धूल चटा दी हैं। कुल 15 सीटों में से भाजपा ने अपने हिस्से में 12 वही कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल की हैं। वहीं एक अन्य सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार उपचुनाव में जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) अपने लिए एक सीट भी नहीं जुटा पाई। इस परिणाम के साथ ही येदियुरप्पा सरकार को विधानसभा में पूर्व बहुमत मिल गया है। 

परिणाम आने के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा हैं। चुनाव में कांग्रेस के ऐसे प्रदर्शन को देखकर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने केसी वेणुगोपाल से बात की। इसके बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि विधायक दल के नेता के रूप में, मुझे लोकतंत्र का सम्मान करने की आवश्यकता है। मैंने कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी जी को सौंप दिया है। 

उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा को विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिल गया है। 222 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के 117 विधायक हो गए हैं। कांग्रेस के पास अब केवल 68 और जेडीएस के पास 34 विधायक हैं। तीन विधायक निर्दलीय हैं। बहुमत के लिए 112 विधायकों की जरूरत होती हैं। वही अगर हम आकड़ो पर ध्यान दे तो भाजपा के पास बहुमत से 5 विधायक ज्यादा ही हैं।