PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव (Karnataka elections) से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण (R Dhruvanarayana) का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा (heart attack) पढ़ने से उनका निधन हुआ है। डीआरएमएस अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने के चलते उनकी मौत हुई है। इसी साल कर्नाटक में चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस नेता के निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।  

जानकारी के अनुसार वह चामराजनगर से दो बार सांसद रह चुके और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। ध्रुवनारायण मैसूर के एक प्रभावशाली और कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता थे। वह पूर्व सीएम सिद्धारमैया के भी काफी करीबी दोस्त थे। ऐसे में उनके निधन से कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है।  

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता आर ध्रुवनारायण का आज निधन हो गया। डीआरएमएस अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के चलते उनकी मौत हुई है। वह चामराजनगर से दो बार सांसद रह चुके हैं। डीआरएमएस अस्पताल के डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का निधन हो गया। उन्हें अचानक सीने में दर्द शुरू हुआ। उनके ड्राइवर ने सुबह 6:40 बजे उन्हें उठाया पर वह नहीं उठे।