child
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली. कर्नाटक (Karnatka) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के बेलगावी जिले के मुदलागी कस्बे में 7 नवजात शिशुओं के शव नाले में मिले हैं। वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, सभी भ्रूण 5 महीने के थे और सेक्स निर्धारण के समय इन सबकी मौत हुई है, जिसके बाद से ही उन्हें नाले में बहा दिया गया था। 

    इस मामले में मुदलागी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। वहीँ जिला स्वास्थ्य अधिकारी महेश कोनी ने बताया कि इन 5 महीने के भ्रूण में भ्रूण के लिंग का पता चला था। साथ ही उन्होंने आगे कहा, ” इन पहचाने गए भ्रूणों को एक अस्पताल में संग्रहीत किया गया है। इसके बाद उसे परीक्षण के लिए जिला कार्यात्मक विज्ञान केंद्र लाया गया है। जहाँ आगे की जाँच जारी है।”

    घटना के अनुसार बेलगावी जिले के मूदालगी शहर के बाहरी इलाके में एक कनस्तर में सात गर्भस्थ भ्रूण के अवशेष मिले हैं। वहीँ स्थानीय लोगों ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी, तब मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर FIR दर्ज की है। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अब इस घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले पर FIR दर्ज कर ली गयी है। साथ ही आगे की जांच भी गति से चल रही है है। जल्द ही दोषियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा ऐसा पुलिस का कहना है।