PHOTO-ANI
PHOTO-ANI

Loading

बंगलौर: कर्नाटक (Karnataka) में भीषण हादसा हो गया। यहाँ एक चीन मिल के बॉयलर(boiler)  में विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यहां के विजयपुरा में नंदी सहकारी चीनी मिल (Nandi Cooperative Sugar Mill) में कल लगे एक नए बॉयलर में विस्फोट होने से चार कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस की जांच चल रही है।

समाचार एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के विजयपुरा में एक चीनी कारखाने में स्थापित एक नए बॉयलर में विस्फोट होने से 4 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब 220 टन वजनी बॉयलर हाल ही में इंस्टॉल किया गया था। उसका एक वीडियो भी सामने आया है।  

बता दें कि पुणे के इंजीनियरों डारा करीब 51 करोड़ रूपये की लागत से बॉयलर लगाया गया था।प्रैक्टिस टेस्ट के दौरान किसी कारण से उसमे विस्फोट हो गया। और देखते ही देखते यह ध्वस्त हो गया। इसी बीच चार वर्करों को भी चोट आई। वहीँ कंपनी को आर्थिक नुकशान भी हुआ है।