karnatka
File Pic

Loading

नयी दिल्ली. कर्नाटक (Karnatka) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार यहां आज यानी शनिवार 27 मई को सिद्धारमैया सरकार के 24 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बाबत आज यानी दिल्ली में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके शिवकुमार और अन्य नेताओं ने नाम तय कर लिए हैं। वहीं शनिवार को ही मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा किया जा सकता है।

वहीं आगामी 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों को भी राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने तब शपथ दिलाई थी।

इन 24 MLA को मिलेगा मंत्रिपद 

वहीं आज जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेनी है, उनके नाम हैं, एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगोडा, एन चेलुवरयास्वामी, के वेंकटेश, एच सी महादेवप्पा, ईश्वर खांदरे, एन राजन्ना, दिनेश गुंडु राव, एस दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रमप्पा बलप्पा, एस मलिकार्जुन, शिवराज संगप्पा, रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, आर हेबलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसेराजू, सुरेश बीएस, मधु बंगरप्पा, एमएस सुधाकर, बी नागेंद्र।

जानकारी दें कि, बीते 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। वहीं कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135, BJP ने 66 और JDS ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। इधर इस नतीजे के आने के बाद कांग्रेस में CM पद को लेकर पांच दिन तक गहरा वैचारिक मंथन चलता रहा। वहीं सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच तगड़ी दावेदारी थी। इसके बाद आलाकमान ने आखिरकार सिद्धारमैया को चुना। वहीं सूत्रों की मानें तो डीके को सोनिया गांधी ने डिप्टी CM के लिए मनाया था।