neeraj-chopra
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारत सरकार ने बुधवार को  मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जितने वाले नीरज चोपड़ा, कुश्ती में सिल्वर मेडल जितने वाले रवि दहिया, मिताली राज सहित 9 खिलाडियों को चयन किया गया है। इसके अलावा 35 खिलाडियों को अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा गया है।

    इन खिलाडियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार 

    1. नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
    2. रवि दहिया (रेसलिंग)
    3. पीआर. श्रीजेश (हॉकी)
    4. लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग)
    5. सुनील छेत्री (फुटबॉल)
    6. मिताली राज (क्रिकेट)
    7. प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
    8. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)
    9. अवनी लेखरा (शूटिंग)
    10. कृष्णा नागर (बैडमिंटन)
    11. मनीष नरवाल (शूटिंग)

    इन लोगों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार 

    1. योगेश कथूरिया 
    2. निषाद कुमार 
    3. प्रवीण कुमार
    4. शरद कुमार 
    5. सुहास एलवाई 
    6. सिंघराज अधाना 
    7. भाविना पटेल 
    8. हरविंदर सिंह 
    9. शिखर धवन 
    10. टोक्यो ओलंपिक में ब्रोंज मेडल जितने वाली पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी (श्रीजेश को छोड़कर, उन्हें खेल रत्न के लिए नामित किया गया)

     

    ज्ञात हो कि, पिछले साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि 2016 रियो खेलों के बाद चार खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। तोक्यो पैरालंपिक (24 अगस्त से पांच सितंबर) में हिस्सा लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी विचार करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में विलंब किया गया।