Photo - Google Doodle
Photo - Google Doodle

    Loading

    नई दिल्ली : गूगल अक्सर डूडल के माध्यम से उन लोगों का चित्र दर्शाता है। जिनका हमारे जीवन में और देश-विदेश में खास योगदान रहा होता है। आज अन्ना मणि (Anna Mani) के 104वें जन्मदिन पर उन्हें गूगल ने डूडल (Google Doodle) के माध्यम से याद किया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये महिला कौन थी जिनका गूगल डूडल में चित्र दर्शाया गया है? तो चलिए आज हम आपको उनके बारे में बताते हैं। 

    दरअसल, अन्ना मणि भारतीय मौसम विज्ञानी थी। जिनके जन्मदिन (Birthday) पर उनका चित्र दर्शाकर उन्हें सम्मानित किया गया है। अन्ना मणि ने मौसम का अवलोकन करने वाले उपकरणों के डिजाइन में अपना अहम योगदान दिया है। जो भारत के मौसम के पहलुओं को मापने और पूर्वानुमान लगाने में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   

    गौरतलब है कि अन्ना मणि का जन्म 23 अगस्त, 1918 को पीरूमेडू, त्रवनकोर (केरल) में एक ईसाई परिवार में हुआ था। अन्ना मणि करीब 100 तरह के मौसम उपकरणों के चित्र को मानकीकृत की, उन्होंने सौर विकिरण को मापने के लिए भी स्टेशनों का एक नेटवर्क भी स्थापित कर दिया था। अन्ना मणि ने 16 अगस्त 2001 को तिरूवनंतपुरम में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।  

    अन्ना मणि की उब्लब्धियां 

    बता दें कि अन्ना मणि को अमेरिकी मौसम विज्ञान सोसायटी, अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा सोसायटी, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, विश्व मौसम विज्ञान संगठन, मौसम विज्ञान और वायुमंडलीय भौतिकी के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ से जुड़ी। जिसके बाद साल 1987 में उन्हें उनके कार्य के प्रति लगन व योगदान के बदले INSA K. R. Ramanathan Medal से नवाजा गया था।