Garba
File Photo

    Loading

    आणंद: गुजरात में गरबा (Garba) का जश्न चढ़ा था कि अचानक रंग में भंग पड़ गया। चारों तरफ मातम फैल गया। जब गरबा खेलते समय एक युवक को हार्ट अटैक ( Heart Attack) आ गया और उसकी मौत (Death) हो गई। 21 वर्षीय युवक की मौत की खबर मिलते ही गरबा में सन्नाटा पसर गया।  

    जानकारी के अनुसार गुजरात के आणंद जिले के तारापुर की शिव सोसायटी में गरबा खेलते समय 21 साल के युवक को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक का नाम वीरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 

    वहीं दूसरी ओर गुजरात के ही खेड़ा जिले के मातर तहसील के उढेला गांव में गरबा खेल रही महिलाओं पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थर बरसा दिया। दरअसल गरबा खेल रही महिलायों को दूसरे समुदाय के लोगों ने गरबा बंद करने के लिए कहा तो बहस हो गई। और बात आगे बढ़ गई गुसाएं लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमे पांच से छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खेड़ा जिले के डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।