Lalu
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. दोपहर की एक बड़ी खबर के अनुसार चारा घोटाले में सजायाफ्ता RJD सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) दिल्ली ने अब भर्ती करने से साफ़ मना कर दिया है। दरअसल RIMS में हालत बिगड़ने के बाद बीते 22 मार्च की शाम उन्हें AIIMS शिफ्ट किया गया था। जहाँ उन्हें इमर्जेंसी वार्ड में रातभर ऑब्जर्वेशन में भी रखा गया। जिसके बाद अल सुबह 4 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 

    वहीं सूत्रों की मानें तो उन्हें वहां RIMS के डॉक्टरों से ही इलाज कराने की सलाह दी गई है। जिसके चलते अब लालू यादव आज 3 बजे दोपहर में चार्टर्ड प्लेन से वापस रांची लौट रहे हैं। इस दौरान उनकी बेटी मीसा भारती भी उनके साथ होंगी । 

    दरअसल लालू के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने कल उन्हें कल एम्स भेज दिया था। क्योंकि उनके ब्लड रिपोर्ट और हार्ट में गड़बड़ी के संकेत देखे गए थे। जिसके बाद आनन-फानन में एक स्टेट मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और AIIMS ले जाने का फैसला लिया गया। लेकिन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) दिल्ली ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया और उन्हें RIMS के डॉक्टरों से ही इलाज कराने की सलाह भी दी गई।

    हालाँकि इधर डॉक्टरों की मानें तो लालू की किडनी की समस्या उनके असंतुलित खानपान से हुई है। क्योंकि बीते एक सप्ताह से उन्होंने नमक और चीनी का प्रयोग बढ़ा दिया था। साथ ही उन्होंने जमकर तले-भूने खाद्य पदार्थ का भी ज्यादा सेवन किया था, जिससे उनका क्रिटनीन बढ़ गया था। फिलहाल वे रांची वापस लौटेंगे।