लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस छोड़ AAP में आए सुनील कुमार रिंकू को मिला मौका, पार्टी ने दिया जालंधर से टिकट

Loading

जालंधर : कांग्रेस पार्टी (Congress Party) छोड़कर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को आप ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें जालंधर लोकसभा संसदीय सीट (Jalandhar Lok Sabha Parliamentary Constituency) पर होने वाले उपचुनाव  (By-Election) का उम्मीदवार (Candidate) बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी। सुशील कुमार रिंकू को कल ही कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रदेश इंचार्ज हरीश चौधरी ने पार्टी से बाहर निकाल दिया था। 

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू बुधवार को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार को उम्मीद थी कि उन्हें कांग्रेस से ही टिकट मिलेगा, लेकिन कांग्रेस ने दिवंगत सांसद संतोष चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को मैदान में उतारा दिया है। 

10 मई को होगा मतदान 

जैसे की जानकारीआ रही है, बीजेपी और अकाली दल-बसपा गठबंधन ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। जालंधर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी दूसरी पार्टी बन गई है। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। 

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू इससे पहले जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें ‘आप’ की शीतल अंगुरल ने हराया था। कांग्रेस ने रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बुधवार को निष्कासित कर दिया था। जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो जाने के कारण जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से चौधरी (76) का निधन हो गया था।