लखनऊ कोर्ट परिसर में देसी बम धमाका, कई घायल, 3 जिंदा बम बरामद

लखनऊ, अभी अभी प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वजीरगंज कचहरी में एक देसी बम ब्लास्ट हुआ है। जहाँ इस घटना में कई वकील हताहत हुए हैं। घायलों को जल्द से जल्द इलाज

Loading

लखनऊ, अभी अभी प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वजीरगंज कचहरी में एक देसी बम  ब्लास्ट हुआ है। जहाँ इस घटना में कई वकील हताहत हुए हैं। घायलों को जल्द से जल्द  इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। खबर यह भी है कि और भी  3 जिंदा बम  कोर्ट परिसर में मिले हैं। 

घटना के बाद से ही प्रशासनिक अमला सक्रिय और आश्चर्यचकित है। कहा जा रहा है की यह हमला  बार असोसिएशन के पदाधिकारी पर किया गया था जिसमे वह जिसमे वह बाल-बाल बच गए हैं। खबर यह भी है कि  इसने वकील संजीव लोधी को टारगेट कर के किया गया था। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।   वहीं संजीव लोधी ने इस ब्लास्ट का आरोप अपने सहकर्मी वकील जीतू यादव पर उन्हें जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।