केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। बीजेपी ने इस चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा (BJP) का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (SP) से है। भाजपा ने जहां केंद्रीय मंत्रियों सहित सभी नेताओं को मैदान में उतार दिया है। वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अकेले इन्हें सीधे टक्कर दे रहे हैं। सभी नेताओं के निशाने पर अखिलेश ही हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे (Lucknow-Kanpur Expressway) का शिलान्यास कर दिया है। इस दौरान गडकरी ने कहा कि मुंबई और पुणे की तरह यातायात की व्यवस्था होगी।

    ज्ञात हो कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस नए एक्सप्रेस वे के बनकर तैयार हो जाने के बाद लखनऊ और कानपुर की दूरी घटकर सिर्फ आधा घंटा हो जाएगी। जिस प्रकार का की व्यवस्था मुंबई और पुणे के बीच है उसी प्रकार की कानपुर और लखनऊ के बीच यातायात की व्यवस्था होगी। 

    गडकरी ने कहा कि बिजली, पानी, परिवहन, दूरसंचार इनके बिना किसी भी राज्य का विकास नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश का विकास भी इसलिए नहीं हुआ था क्योंकि यहां इसके बारे में काफी गंभीर समस्याएं थीं। मैं घोषणा कर रहा कि हम उत्तर प्रदेश में 7 ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस हाईवे बनाएंगे।