accident
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) जिले के कस्बा डेहलों के गांव जगेड़ा में सोमवार देर रात एक फॉर्च्यूनर कार नहर में गिर गई है। इस भयंकर और हृदयविदारक हादसे में 5 लोगों की मौत भी हो गई है। 

    वहीं पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया था और कार नहर में जा गिरी थी। तब काफी देर तक किसी को इस हादसे का पता नहीं चला था। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

    इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे कार को नहर से निकलवाया। वहीं गोताखोरों की मदद से शवों को भी बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। यहाँ मरने वालों की पहचान कुलदीप सिंह (45), जगदीप सिंह (35), जितेंद्र सिंह (40), जगतार सिंह (45), भजन सिंह (42) के रूप में हुई है।

    चश्मदीदों के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी की रफ्तार खाली सड़क होने के कारण बहुत तेज हो रखी थी। वहीं संतुलन बिगड़ने के चलते कार एक दीवार में लगती हुई सीधा नहर में जा गिरी थी। शव करीब 2 घंटे पानी में रहने से फूल भी चुके थे।

    वहीं मृतक के परिजनों के अनुसार हादसे की जानकारी मिलने पर करीब 2 घंटे तक कोई भी पुलिस कर्मचारी मदद के लिए आगे नही आया। गाड़ी चारों तरफ से बंद भी थी। जिसके चलते पांचों लोगों का दम घुट गया। ऐसा भी बताया जा रहा है कि गाड़ी में 6 लोग भी थे। जो व्यक्ति बचा है, उसका नाम सनी बताया जा रहा है। वहीं सनी को गंभीर चोटें लगी हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।