
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या सामने आ रही है। इन सब के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में भी कोरोना तांडव मचा रहा है। आज सुबह प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस के 28 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पुणे में 21 पुलिसवाले कोविड पॉजिटिव मिले हैं।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना बड़ी ही तेजी से फैल रहा है। रोजाना पुलिस वालों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस के 28 और जवान कोविड की चपेट में आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1,273 हो गई है। साथ ही पुणे में 21 पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Mumbai Police says 28 of its personnel tested positive for COVID-19 in the last 24 hours, taking the number of active cases in the force to 1,273
— ANI (@ANI) January 19, 2022
वहीं पुणे में कोविड से संक्रमित पुलिस वालों की संख्या 504 पहुंच गई है। इससे पहले महाराष्ट्र में कोरोना के 39 हजार 207 नए मामले सामने आये हैं। साथ ही 53 लोगों की मौत हुई है। जबकि 38 हजार से अधिक लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख 67 हजार 659 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि सूबे में ओमीक्रोन का एक भी मामला नहीं दर्ज हुआ है।