Dead Body
Representative Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के गोरगांव (Goregaon) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि राम मंदिर (Ram Mandir) इलाके में सड़क किनारे खड़ी कार में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। 

    ज्ञात हो कि मुंबई के गोरगांव के राम मंदिर इलाके में सड़क किनारे खड़ी कार में एक महिला का शव मिला है। इस महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शव क्षत-विक्षत हालत में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का ऐसा मानना है कि महिला की मौत पिछले आठ दिनों में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

    गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाघोबा खिंड के पास मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने तब बताया था कि राजमार्ग से गुजर रहे एक वाहन में सवार व्यक्ति वाघोबा खिंड के पास शौच के लिए उतरा था, इस दौरान झाड़ियों से उसे दुर्गंध आई। फिर उसने आसपास देखा तो उसे शव दिखाई दिया। इस शख्स ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।