Photo - ANI
Photo - ANI

    Loading

    नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee Government) ने सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ममता सरकार में वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य (Chandrima Bhattacharya) ने आज विधानसभा में राज्य का बजट 2023-24 (Budget 2023-24) पेश किया। वित्त मंत्री ने ने 2023-24 के लिए 3.39 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार ने घर खरीदारों के लिए स्टाम्प ड्यूटी में छूट 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है।

    गौरतलब हो कि स्टाम्प ड्यूटी ऐसा टेक्स है जो केवल संपत्ति खरीद या दस्तावेजों पर लगाया जाता है। इससे पहले कि किसी दस्तावेज को वैध रूप से इस्तेमाल किया जा सके, एक भौतिक राजस्व स्टाम्प उस पर चिपकाया या अंकित किया जाना चाहिए। यह दिखाने के लिए कि स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया गया था।

    काफी समय से सरकारी कर्मचारी DA बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और धरने पर भी बैठे थे। ये सब देखते हुए ममता बनर्जी सरकार की वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की गई है। गौरतलब हो कि आज से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA में 34 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। कर्मचारियों ने विरोध किया था कि केंद्र सरकार 35% भुगतान कर रही है, उससे यह कम है।

    बजट में कुछ अन्य घोषणाएं

    राज्य सरकार द्वारा की गई कुछ अन्य घोषणाओं का भी युवाओं को लाभ मिला है। युवा उद्यमियों को 5 लाख रुपए तक विस्तार करने के लिए ममता बनर्जी सरकार से 350 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड मिलेगा। तीन हजार करोड़ रुपए की लागत से 12 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाना है, जिसमें ‘रास्ताश्री’ परियोजना में रखरखाव शामिल है। सरकार ने 2023-24 और 2024-25 के लिए चाय बागानों पर कृषि आय कर में छूट की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ममता का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला 

    बीबीसी इंडिया पर आईटी रेड को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी राजनीतिक बदले की भावना से सरकार चला रही है। यह न केवल प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रहा है, देश में कोई मीडिया नहीं बचेगा। मीडिया पहले से ही उनके द्वारा नियंत्रित है। मीडिया अपनी आवाज नहीं उठा सकता।