PM Narendra Modi
ANI Photo

    Loading

    नयी दिल्ली. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। गौरतलब है कि आज मन की बात का 83वां संस्करण प्रसारित हो रहा है। इस बाबत आज PM मोदी ने अपने संबोधन में अमृत महोत्सव, वृंदावन धाम की भव्यता और पर्यावरण के मुद्दे पर भी जरुरी बात की।

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि

    • दिसंबर महीने Navy Day और Armed Forces Flag Day भी देश मनाता है।हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मना रहा है।मैं इन सभी अवसरों पर देश के सुरक्षा बलों का स्मरण करता हूं, हमारे वीरों का स्मरण करता हूं। 
    • अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है, अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर parliament तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है।
    • आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया है।देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए।अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे, ऐसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।
    • पिछले दिनों दिल्ली में ‘आजादी की कहानी-बच्चों की जुबानी’ कार्यक्रम में बच्चों ने स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी गाथाओं को प्रस्तुत किया। खास बात ये रही कि इसमें भारत के साथ नेपाल, मौरिशस, तंजानिया, न्यूजीलैंड और फीजी के students भी शामिल हुए।
    • वृन्दावन के बारे में कहा जाता है कि ये भगवान के प्रेम का प्रत्यक्ष स्वरूप है।हमारे संतों ने भी कहा है –यह आसा धरि चित्त में, यह आसा धरि चित्त में, कहत जथा मति मोर।वृंदावन सुख रंग कौ, वृंदावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ और।
    • हमारे स्वतंत्रता  संग्राम में झांसी और बुंदेलखंड का कितना बड़ा योगदान है, ये हम सब जानते हैं। यहां रानी लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई जैसी वीरांगनाएं भी हुईं और मेजर ध्यानचंद जैसे खेल रत्न भी इस क्षेत्र ने देश को दिये हैं।
    • प्रकृति से हमारे लिये खतरा तभी पैदा होता है जब हम उसके संतुलन को बिगाड़ते हैं या उसकी पवित्रता नष्ट करते हैं।प्रकृति मां की तरह हमारा पालन भी करती है और हमारी दुनिया में नए-नए रंग भी भरती है।
    • अभी मैं social media पर देख रहा था, मेघालय में एक flying boat की तस्वीर खूब viral हो रही है।पहली ही नज़र ये तस्वीर हमें आकर्षित करती है।आपमें से भी ज्यादातर लोगों ने इसे online जरूर देखा होगा।नदी का पानी इतना साफ़ है कि हमें उसकी तलहटी दिखती है।
    • हमारे देश में अनेक राज्य हैं, अनेक क्षेत्र है जहां के लोगों ने अपनी प्राकृतिक विरासत के रंगों को संजोकर रखा है।इन लोगों ने प्रकृति के साथ मिलकर रहने की जीवनशैली आज भी जीवित रखी है। ये हम सबके लिए भी प्रेरणा है।
    • हमारे आस-पास जो भी प्राकृतिक संसाधन है, हम उन्हें बचाएं, उन्हें फिर से उनका असली रूप लौटाएं। इसी में हम सबका हित है, जग का हित है।
    • सरकार के प्रयासों से, सरकार की योजनाओं से कैसे कोई जीवन बदला उस बदले हुए जीवन का अनुभव क्या है? जब ये सुनते हैं तो हम भी संवेदनाओं से भर जाते हैं। यह मन को संतोष भी देता है और उस योजना को लोगों तक पहुंचाने की प्रेरणा भी देता है।
    • जालौन में एक पारंपरिक नदी है- नून नदी। नून यहां के किसानों के लिए पानी प्रमुख स्रोत हुआ करती थी। लेकिन धीरे-धीरे नून नदी लुप्त होने के कगार पर पहुंच गई। जालौन के लोगों ने इस स्थिति को बदलने का बीढ़ा उठाया। आज इतने कम समय में ये नदी फिर जीवित हो गई है।
    • मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में जाना नहीं चाहता हूं।मैं सिर्फ सेवा में रहना चाहता हूं। मेरे लिए ये पद, सत्ता के लिए है ही नहीं, सेवा के लिए है।
    • StartUps की दुनिया में आज भारत विश्व में एक प्रकार से नेतृत्व कर रहा है। साल दर साल StartUps को रिकॉर्ड निवेश मिल रहा है। ये क्षेत्र बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। देश के हर छोटे-छोटे शहर में भी StartUp की पहुंच बढ़ी है।
    • दिसम्बर महीने में ही एक और बड़ा दिन हमारे सामने आता है जिससे हम प्रेरणा लेते हैं। ये दिन है, 6 दिसम्बर को बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि। बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन देश और समाज के लिये अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिये समर्पित किया था।

    गौरतलब है कि मन की बात कार्यक्रम के जरिए PM मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देशवासियों से एक सुमधुर संवाद करते हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपनी मन की बात रखते हैं। पता हो कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर को प्रसारित मन की बात की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के कार्यान्वयन पर बरपुर जोर दिया था। इसके साथ ही PM मोदी ने इस बात पर भी जोर डाला था कि, कैसे  भारत दुनिया के पहले देशों में से एक है, जो ड्रोन की मदद से अपने गांवों में जमीन का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रहा है।