MCD election
प्रतीकात्मक फोटो

    Loading

    नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) के चुनावों की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी क्योंकि केंद्र सरकार (Central Government) ने मंगलवार को नगर निकाय के वार्डों के पुनर्निर्धारण पर परिसीमन समिति की अंतिम रिपोर्ट की पुष्टि कर दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसका विरोध किया है। केंद्र ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर परिसीमन समिति की अंतिम रिपोर्ट की पुष्टि की है। अधिसूचना के अनुसार दिल्ली नगर निगम के लिए कुल 250 वार्ड बनाए गए हैं। जिनमें से 42 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं चुनाव को लेकर तैयारी भी की जा रही है। 

    हलाकि इसे राज्य चुनाव आयोग को तय करना है कि कुल 250 में से 42 वार्डों में से कौन महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित होगा। दिल्ली में परिसीमन का अभ्यास आखिरी बार 2016 में किया गया था और वार्डों की संख्या 272 रखी गई थी जिनमें से प्रत्येक की औसत आबादी 60,000 थी। एक बार फिर केंद्र सरकार ने फैसला किया है।  

    बता दें कि दिल्ली में इसी साल अप्रैल में नगर निगम चुनाव होने थे पर उस समय इसे रोक दिया गया था। उस समय दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त ने इसे कुछ घंटे पहले रोक दिया था। हलाकि इस मसले पर आम आदमी पार्टी ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा को चुनाव हारने का डर है इसलिए यह खेल कर रही है वहीं नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नोडल अधिकारियों की सूचि भी बन गई है।