HEAT

Loading

नई दिल्ली. जहां इस समय देश के कई बड़े भागों में गर्मी और लू ने अपना कहर मचा रखा है। वहीं आज भी दिल्ली-NCR में दिन के समय तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 21 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

IMD की मानें तो  उत्तर प्रदेश में आज मौसम सूखा रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण यूपी में आज लू (Heat wave) चलने की संभावना है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज दिन भर लू की लपट दिखेगी। वहीं IMD ने राजस्थान में आगामी 22 से 24 मई तक अलग-थलग इलाकों में डस्ट स्टॉर्म की संभावना जताई है।

हालांकि वहीं IMD ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश (Rainfall) की संभावना भी जताई है। वहीं IMD ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई है।

इसके साथ ही IMD ने गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ आंधी (Thunderstorm) आने की भी अपारे संभावना जताई है और यहां हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी। प्रति घंटे हो सकती है। इसके साथ ही गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। आईएमडी ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई है।

अब अगर मानसून की बात करें तो IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3 दिनों के दौरान बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। जिससे साफ़ है कि, मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अभी अनुकूल है। आंकड़ों में नजर रखी जाए तो वहीं उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों पर 23 से 26 मई के दौरान कुछ छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगामिक 24 मई को उत्तराखंड में ओले और बिजली गिरने के साथ आंधी और बारिश की संभावना है।