PHOTO-ANI
PHOTO-ANI

    Loading

    नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम (southwest) और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल (southeast Bay of Bengal) की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर एक चक्रवाती तूफान ‘मैंडस’ (Mandus) में बदल गया है। जिसे ‘मैंडूस’ (man-does) नाम दिया गया है। यह चक्रवाती तूफान उत्तरी तमिलनाडु (North Tamil Nadu), पुडुचेरी और दक्षिण तमिलनाडु के तटों पर तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग ने यहां चक्रवात अलर्ट जारी किया है।  

    NDRF कमांडर संदीप कुमार ने बताया कि हमारी टीम हर तरह के उपकरणों के साथ तैयार है। हमारी टीम के सदस्यों को उनके क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाता है। जब भी हमें मदद के लिए फोन आएगा। हम तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह तमिलनाडु के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

    जानकारी के अनुसार गर्म मौसम में सागरों का जल वाष्पित हुआ और ऊपर जाकर संघनित हो गया। ऊपर उठती हवा का स्थान लेने के लिए वायु तेजी से नीचे आ रही है। वहाँ यह एक केंद्र के आस-पास चक्रीय गति बना रही है। सागर के गर्म जल के ऊपर उपस्थित वायु के तापमान तथा दबाव में अंतर के कारण चक्रवात बन गया है। 

    फिलहाल इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस चक्रवाती तूफान को लेकर NDRF की टीमें तैनात की गई हैं। बताया जा रहा है इसका सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु पर होगा। फिलहाल यहां पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों यहां जोरदार बारिश हुई थी। उस समय भी NDRF की टीम अलर्ट पर थी लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।