Photo - Twitter - @RBI
Photo - Twitter - @RBI

Loading

मुंबई : माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सह-संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स (Bill Gates), जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में चौथे स्थान पर हैं, उन्होंने आज मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के कार्यालय का दौरा किया और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) के साथ चर्चा की, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल गेट्स स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों को तलाशने के लिए भारत आए हैं। बताया जा रहा है कि वह बिजनेस लीडर्स से मुलाकात कर सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स ने 28 फरवरी को यानि आज मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालय का दौरा किया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एक ट्वीट किया गया। जिसमें कहा गया है कि बिल गेट्स ने उनके कार्यालय का दौरा किया और गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ व्यापक चर्चा की। बिल गेट्स ने भारत में व्यापार और अन्य गतिविधियों के संचालन में अपनी रुचि व्यक्त की है।

गेट्स ने 27 फरवरी को ट्वीट किया की “ग्रह पर हर दूसरे देश की तरह, भारत के पास सीमित संसाधन हैं। लेकिन इसने हमें दिखाया है कि कैसे दुनिया उस बाधा के बावजूद अभी भी प्रगति कर सकती है”।

बिल गेट्स का निजी जीवन

बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका के वाशिंगटन में हुआ था। साल 1975 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट नाम की कंपनी बनाई। साल 2000 के बाद वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। बिल गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स दोनों तलाकशुदा हैं। दोनों ने अपनी शादी के 27 साल बाद मई 2021 में अलग होने का ऐलान किया था। उनके तलाक को उसी साल अगस्त में अंतिम रूप दिया गया था। आपको बता दें कि गेट्स अपने बच्चों को सिर्फ 10 अरब डॉलर देंगे और बाकी दान कर देंगे। उनकी कुल संपत्ति 105.9 अरब डॉलर है।