Budget 2023 | आम बजट 2023 में वित्तमंत्री के ख़ास तोहफा: अब 7 लाख रुपए तक की कमाई पर नहीं देना होगा कोई भी 'टैक्स' | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटFebruary, 01 2023

आम बजट 2023 में वित्तमंत्री के ख़ास तोहफा: अब 7 लाख रुपए तक की कमाई पर नहीं देना होगा कोई भी ‘टैक्स’

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
12:47 PMFeb 01, 2023

बजट 2023: क्या सस्ता और क्या महंगा?

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि,
  • कस्टम ड्यूटी, सेस, सरचार्ज दर में बदलाव किया गया है. 
  • खिलौनों पर लगने वाले सीमा शुल्क घटाकर 13%किया गया यानी अब खिलौने सस्ते होंगे. 
  • इसके अलावा साइकिल को भी सस्ता किया गया है. 
  • लिथियम आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है.
12:36 PMFeb 01, 2023

अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब

आयटैक्स%
0 से तीन लाख0%
3 से 6 लाख5%
6 से 9 लाख10%
9 से 12 लाख15%
12 से 15 लाख20%
15 लाख से ज्यादा30%
12:28 PMFeb 01, 2023

टैक्स में ये बड़ी छूट का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया. अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा. अभी यह सीमा 5 लाख रुपए थी.

12:27 PMFeb 01, 2023

किसानों के लिए बजट में बड़े ऐलान

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कृषि क्षेत्र के लिए तमाम बड़े ऐलान किए हैं. 
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता दी जाएगी. 
  • इसके लिए युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा. 
12:22 PMFeb 01, 2023

3 करोड़ के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट

12:21 PMFeb 01, 2023

हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपॉड्स, वाटर एयरोड्रोम का पुनरुत्थान

12:17 PMFeb 01, 2023

बजट में बड़ा ऐलान, क्या सस्ता, क्या महंगा होगा, जानें यहां

  • सिगरेट महंगी होगी.
  • खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे.
  • इलेक्ट्रोनिक वाहन सस्ते होंगे.
  • विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी. 
  • देशी किचन चिमनी महंगी होगी.
  • कुछ मोबाइल फोन, कैमरे के लेंस सस्ते होंगे.
12:14 PMFeb 01, 2023

संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4%

12:12 PMFeb 01, 2023

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर्यटन को लेकर बड़े ऐलान

  • 50 पर्यटन स्थलों की पहचान होगी.
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को संपूर्ण पैकेज के रूप में इन्हें विकसित किया जाएगा. 
  • राज्यों को राजधानी में Unity Mall खोलने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित. 
  • इसके तहत वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट और हैंडीक्राफ्ट आइटम को बढ़ावा मिलेगा. 
12:08 PMFeb 01, 2023

वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी

Load More

Loading

नई दिल्ली. आज जहां आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) के बाद अब आम आदमी की नजरें बजट (budget) पर  टिक चुकी हैं।  वहीं इस बार मोदी सरकार का यह बजट काफी अहम हो सकता है। गौरतलब है कि यह 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में अब आम आदमी को नौकरी, महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य की चिंता और पेंशन से जूझ रही जनता को सरकार से काफी उम्मीदें हैं।  

वहीं आज आज सुबह 11 बजे जब वित्त मंत्री बजट भाषण को शुरू करेंगी तो पूरे देश की निगाहें तो उन पर होंगी ही, विदेशी निवेशकों को भी भारत के बजट से कई  तरह की सकारात्मक उम्मीदें है, क्योंकि कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के बजट पर पूरी दुनिया की नजर है।

इसके साथ ही आज लोगों का मानना है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार का ये बजट लोक-लुभावन हो सकता है। वहीं वित्तीय एक्सपर्ट्स भी कह रहे हैं कि सरकार टैक्स छूट से लेकर कृषि, रक्षा, एजूकेशन, हेल्थकेयर, इंडस्ट्री, रेलवे और लगभग सभी अहम क्षेत्रों के लिए कुछ ऐसे एलान करेगी जो जनता को भरोसा दिलाएंगे कि देश की तरक्की की रफ्तार थमने वाली नहीं है।

एक अहम बात ये होगी कि, साल 2024 के आम चुनाव से पहले देश का आखिरी पूर्ण बजट इस बात को भी अब तय करेगा कि भारत की GDP से लेकर वित्तीय घाटे के मोर्चे सरकार की तैयारी पुख्ता है या नहीं, इसको लेकर सरकार की क्या योजनाएं हैं और उनपर कैसे काम किया जाएगा।

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.