rain
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: देश के कई राज्यों से मानसून की विधाई हो चुकी है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि देश के कुछ राज्यों में अभी भी बारिस हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। इसे ठंड की दस्तक माना जा रहा है।  

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के साथ साथ पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल इन राज्यों से मानसून लगभग वापसी हो गई है। लेकिन क्लाईमेट में हो रहे बदलाव के चलते यह स्थिति बनी हुई है।

    दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से मानसून की वापसी हो चुकी है। इसके बाद भी 5 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली, लखनऊ जैसे शहरों में बारिश का पूर्वानुमान है। माना जा रहा है कि इस बारिश के बाद ठंड की दस्तक होगी। उत्तर भारत में हल्की-हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। वहीं अन्य कई राज्यों का मौसम सुहाना हो जाएगा।