santokh
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. आज भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी(Santokh Singh Chowdhury) का निधन (Death) हो गया है। आज राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान वह इसमें शामिल भी हुए थे, लेकिन इस दौरान उनको हर्ट अटैक आ गया। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया है। वही अब से कुछ देर पहले मिली खबर के अनुसार, कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा।

    गौरतलब है कि, कांग्रेस नेता एवं जलंधर से सांसद संतोख चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद आज यानी शनिवार को निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार, चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे। वहीं यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया है।  

    आज सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने पंजाब चरण के तहत शनिवार सुबह यहां लाढ़ोवाल से आगे बढ़ी थी। लेकिन फिर कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंघला कहा  ने पार्टी सांसद के निधन के बाद कहा कि आज हमने भारत जोड़ो यात्रा बंद कर दिया है। आगे जो भी होगा AICC बताएगा, लेकिन आज यात्रा हमारी बंद रहेगी।