rana

Loading

नई दिल्ली.  भारत (India) के लिए एक बड़ी खबर के अनुसार, अमेरिका की एक कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Hussain Rana) को अब भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है।  सामरिक दृष्टि से, ये भारत के लिए ये बड़ी जीत है।  पता हो कि, राणा पाकिस्तान मूल का कनाडाई बिजनेसमैन है।  

इसके पहले भी भारतीय अधिकारियों ने राणा से 2008 मुंबई हमले की पूछताछ की मांग की थी।  अधिकारियों ने कहना था कि उस हमले में राणा का भी हाथ था।  NIA इस मामले की जांच कर रही है। अमेरिका द्वारा भारत को इसी फैसले की उम्मीद थी।  वहीं करीब एक महीने पहले, कुछ अन्य मीडिया सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली थी कि इस मामले में  भारत प्रत्यर्पण की तैयारी कर रहा था।  

जानकारी दें कि, पाकिस्तान स्थित ‘लश्कर-ए-तैयबा’ के आतंकियों ने 2008 में मुंबई पर हमला किया था।  वहीं भारत ने बीते 10 जून 2020 को तहव्वुर राणा की शिकायत की थी।  तब भारत ने इस 62 साल के आरोपी की अस्थायी गिरफ्तारी की मांग की थी।  भारत के अनुरोध के बाद बाइडेन सरकार ने भी फिर इसका समर्थन करते हुए मंजूरी दी थी।  वहीं बीते बुधवार 17 मई को कोर्ट ने 48 पन्नों का आदेश जारी किया।  कोर्ट ने यह भी माना कि राणा का प्रत्यर्पण जायज है।  भारत की ओर से जो कारण प्रस्तुत किए गए उससे ये प्रतीत होता है कि राणा से पूछताछ की भी विशेष जरुरत जान पड़ती है।  ऐसे में अब जल्द ही राणा भारतीय क़ानून की कैद में होगा।