CM Mamata Banerjee

    Loading

    नई दिल्ली: स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने घर-घर में तिरंगा अभियान का आह्वान किया है।   देश भर में लोग घर में तिरंगा फहरा रहे हैं और तिरंगे के अभियान में हिस्सा लेकर आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) केंद्र सरकार की नीतियों पर अक्सर सवाल उठा चुकी हैं। अब देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बताया कि ‘इंडिया’ का मतलब उनके लिए क्या है। साथ ही वह हैशटैग ‘MyIdeaForIndiaAt75’ के जरिए लोगों से जानना चाहते हैं कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का क्या मतलब है। 

    ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “भारत… जहां मतभेदों के बावजूद विविधता पनपती है। भारत… जहां विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लोग शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में हैं। भारत… जहां लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के अधिकारों की रक्षा की जाती है। हां, यह हमारा भारत है! क्या हम सभी इस खूबसूरत विविध भूमि के गौरवान्वित लोग नहीं हैं? हमारे लिए भारत का मतलब एकता है। लेकिन, हमारे विचार अलग-अलग हैं। फिर, मेरे साथी भारतीयों, इस महान राष्ट्र के लिए आपका क्या विचार है?”

    उल्लेखनीय है कि, हाल ही में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुई थी। वहीं, उनकी पार्टी टीएमसी ने यह आरोप लगाया था कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस बैठक में बोलने का मौका नहीं दिया गया। 

    केंद्र पर एक विचारधारा थोपने का आरोप 

    बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अक्सर केंद्र सरकार पर एक विचारधारा सौंपने का आरोप लगाती रही है। हालांकि, उन्होंने शनिवार को किये गए ट्वीट में किसी भी पार्टी पर कटाक्ष नहीं किया है। बल्कि शनिवार को किये गए ट्वीट में वह एक संदेश देते दिख रही है।उन्होंने अपने वटवीत में भारत का मतलब क्या है। भारत का मतलब विविधता में एकता है, जहां विभिन्न संस्कृति और धर्म के लोग आपसी सद्भाव से रहते हैं और जहां लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की रक्षा की जाती है। इस देश में अलग-अलग विचारधारा के लोगों का उनके विचार के साथ सम्मान दिया जाता है।