national-monsoon-2022-forecast-set-to-arrive-early-onset-over-andaman-on-may-15-know-details-here
File Photo

आमतौर पर, केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख 1 जून है।

    Loading

    नई दिल्ली: देश में भीषण गर्मी के कारण लोगों की हालत ख़राब हो गयी है। इस बार गर्मी के मौसम में लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। लेकिन, अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon 2022 Forecast) जल्द आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्दी दस्तक देने का अनुमान जताया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 मई 2022 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने की संभावना है।इसका मतलब इस बार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को पहली मौसमी बारिश होने की उम्मीद है। सामान्य रूप से मानसून 19-20 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचता है। 

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार, विस्तारित पूर्वानुमानों में ऐसे संकेत मिल रहे है कि, इस साल मानसून समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है।  इससे देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइएएनएस के अनुसार 26 मई को मानसून के केरल में दस्तक देने की संभावना है। आमतौर पर, केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख 1 जून है। 

    अगले 5 दिनों के में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस क्षेत्र में 14-16 मई तक भारी बारिश का अनुमान है। 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। 

    आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर क्षेत्रों में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, असम और मेघालय में 12-16 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 12 मई को भारी बारिश हो सकती है और 13-16 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

    उसके अगले पांच दिनों में केरल और लक्षद्वीप में व्यापक रूप से हल्की बारिश की संभावना है। तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में 12 और 14 मई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।