chennai
Pic: ANI

    Loading

    नयी दिल्ली/चेन्नई. जहाँ एक तरफ उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में सर्दी बढ़ने को है और देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी अब ठंड बढ़ रही है। वहीं चेन्नई (Chennai) और उपनगरीय इलाकों में बीते रात भर भारी बारिश के चलते हालत बिगड़ गए हैं। इसके चलते आज चेन्नई में बाढ़ की भी चेतावनी दी गई है। 

    इतना ही नहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा महाराष्ट्र के 2 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य की राजधानी मुंबई सहित अन्य उपनगरों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। चेन्नई और कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में बीते शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हुई और रात भर बारिश होती रही है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है।

    इधर IMD दिल्ली के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार, चेन्नई शहर में आज चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पूर्वोत्तर मानसून के कारण आगामी 9-11 नवंबर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में और भी भारी वर्षा की संभावना है।

    11 नवंबर तक इन जगहों के लिए IMD का अलर्ट

    इधर महाराष्ट्र के 2 जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार और 70 किमी/घंटे की रफ्तार के साथ तेज बारिश की भी संभावना है। इस कारण महाराष्ट्र के तटों बाहरी क्षत्रों में आज यानी सात नवंबर से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। IMD ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की जरुरी सलाह भी दी है।

    चेन्नई: बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ की चेतावनी जारी

    वहीं चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रुक रुक कर रात भर भारी बारिश हुई, जो अब भी सतत जारी है जिससे अब यहाँ जगह जगह जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इस बीच चेन्नई के दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारी के बीच अधिकारियों शुरुआती बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए राज्य जल संसाधन अधिकारियों ने कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के जिलाधिकारियों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह भी दे दी है। फिलहाल हालात पर प्रशासन अपनी नजरे जमाये हुए है।