pslv
Pic: ISRO

Loading

नई दिल्ली. आंध्रप्रदेश से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, ISRO ने सिंगापुर के दो सैटेलाइट लॉन्च किए हैं।  ये सैटेलाइट श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए गए हैं।  ये सैटेलाइट समुद्री सुरक्षा और मौसम की ही जानकारी देंगे।  जी हां ISRO ने आज यानी शनिवार 22 अप्रैल को अपने एक और बड़े मिशन पर पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) को लॉन्च कर दिया है।  इस रॉकेट ने सिंगापुर के दो बड़े सैटेलाइट और एक इन-हाउस प्लेटफॉर्म के साथ उड़ान भरी है।  

जानकारी दें कि, PSLV-C55 मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज दोपहर 2:19 बजे लॉन्च हुआ है।  यह PSLV की 57वीं उड़ान है और PSLV कोर अलोन कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल करने वाला 16वां मिशन है।  इस मिशन को TLEOS-2 नाम दिया गया था।  

जानें इसकी खासियत

TeLEOS-2 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट में सिंगापुर सरकार के तहत काम करने वाली विभिन्न एजेंसियों की उपग्रह इमेजरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सभी मौसम की क्षमता भी होगी।  इसका अन्य सैटेलाइट LUMELITE-4 होगा, एक एडवांस सैटेलाइट जिसका वजन 16 किलो है।  इसे एक बहुत ही उच्च आवृत्ति डेटा विनिमय प्रणाली को प्रदर्शित करने के लिए विकसित किया गया है।  सैटेलाइट को सिंगापुर की ई-नेविगेशन समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने और वैश्विक शिपिंग समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए ही इसे डिजाइन किया गया है।