
नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस (Sidhu Moosewala Murder Case) में अब गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Gangster Goldy Brar) की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा संदेह खड़ा हो गया है। दरअसल, अब खुद गोल्डी बराड़ ने बाकायदा एक ऑडियो इंटरव्यू जारी कर यह दावा किया है कि, वह न तो गिरफ्तार हुआ है और न ही वह अमेरिकी पुलिस की कस्टडी में ही है।
वहीं गैंगस्टर बराड़ का कथित वीडियो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस दावे के महज 3 दिनों बाद ही सामने आया है, जिसमें उन्होंने बड़ी ही तल्लीनता से बराड़ के गिरफ्तार होने की बात बताई थी। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा था कि, बराड़ को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह जल्द ही पंजाब पुलिस की भी हिरासत में होगा।
बोला बराड़- नहीं हुई मेरी गिरफ्तारी
वहीं मामले पर समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट की मानें तो, हालिया यूट्यूब इंटरव्यू में कथित रूप से बराड़ ने कहा कि उसे अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। इस विसो में खुद कथित रूप से गैंगस्टर बराड़ ने कहा कि, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सभी दावे सरसर गलत हैं। मैं अमेरिका में हूं भी नहीं, ऐसे में मेरी हिरासत का कोई सवाल ही नहीं उठता।” हालांकि, ‘नवभारत’ इस ऑडियो इंटरव्यू में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।
Listen to the audio of Ritesh Lakhi’s conversation with gangster on #GoldyBrar pic.twitter.com/3nkKA9gISZ
— Voice of Punjab 🇮🇳 (@voiceof_punjab) December 6, 2022
Courtsey: Voice of Punjab 🇮🇳
गौरतलब है कि, बीते दिनों सिर्फ पंजाब के अकेल पंजाब के मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कहा था कि, बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। इतना ही नहीं, इस बीच यह भी खबर आई कि अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने पंजाब पुलिस को बराड़ की हिरासत के सिलसिले में कॉन्टेक्ट भी किया था। यह भी बताया गया था कि FBI और पंजाब पुलिस के बीच यह बातचीत केंद्रीय विदेश मंत्रालय के इंटरवेंशन के बाद हुई है।
“There is a confirmed piece of news this morning. Being the head of the State I tell you that a big gangster sitting in Canada, Goldy Brar has been detained in America,” says Punjab CM Bhagwant Mann. pic.twitter.com/CWoI04xgDf
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) December 2, 2022
Courtsey: Gagandeep Singh
कैसे हुआ था हत्याकांड
जानकारी दें कि, पंजाबी सिंगर मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में ही रह रहा था। लेकिन मूसेवाला के कत्ल के बाद गोल्डी सीधे ही भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया था। पता हो कि, मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बीते 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियों से छलनी कर उनका कत्ल कर दिया गया था।
उस वक्त मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार हो अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कुल 6 शूटरों ने मूसेवाला को गोलियां मारी थीं। जिनमें से अब तक 4 गिरफ्तार हो गए। वहीं 2 को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। गोल्डी बराड़ इसी हाई प्रोफाइल हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।