RAHUL-GANDHI
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) के लिए शायद वक़्त ठीक नहीं चल रहा है। अब यही देखिए, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Viral Video) बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है।  जिसको लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि वो एक नाइट क्लब में हैं और एक चीनी लड़की के काफी ही करीब बैठे नजर आ रहे हैं।  

    इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी का यह वीडियो Lord of the Drinks का है।  उक्त वीडियो सामने आने के बाद अब BJPके नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देदनादन हमले शुरू कर दिए हैं।  इसके साथ ही BJP के कई  बड़े दिग्गजों ने इस वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर अपने तंज कसने शुरू कर दिए हैं।  

    दरअसल आपको बता दें कि, राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के दौरे पर गए हैं।  जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह काठमांडु के एक नाइट क्लब का बताया जा रहा है।  अब इस वीडियो को शेयर करते हुए BJP के मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने कहा है,”जब हमारे देश में मुंबई पर हमला हुआ था उस वक्त भी राहुल गांधी किसी नाइट क्लब में थे और अब जब उनकी पार्टी (कांग्रेस) मुश्किल दौर में है तब भी वे आज नाइटक्लब में ही हैं। ” तंज़ कसते हुए उन्होंने आगे लिखा,”उनमें (राहुल गांधी में) निश्चित रूप से बहुत ज्यादा निरंतरता है। “

    इधर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस वीडियो को शेयर किया और कहा कि ,”छुट्टियां, पार्टी, हॉलीडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट अब देश के लिए कोई नई बात नहीं। ” इसके अलावा कपिल मिश्रा ने इसको लेकर कहा, “सवाल यह नहीं है कि राहुल गांधी की निजी जिंदगी है, निजी पार्टी कर रहे हैं, सवाल देश का है।  सवाल यह है कि राहुल गांधी कहां पर हैं, और फिलहाल किसके साथ हैं,”

    कपिल मिश्रा ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा,”सवाल यह भी है कि क्या चीन एजेंटों के साथ राहुल गांधी पार्टी कर रहे हैं।  क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते हैं या संसद में जो भाषण देते हैं चीन के पक्ष में और भारत की सेना के खिलाफ क्या वो इन्हीं लोगों के दबाव में उनके द्वारा दिया जाता है, जिनके साथ वो यहाँ पार्टी करते दिख रहे हैं। ” 

    इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने आगे सवाल पूछते हुए कहा,”राहुल गांधी महीने में ज्यादातर दिनों में रहते कहां हैं किन लोगों के साथ रहते हैं, कौन लोग हैं जो राहुल गांधी की नीतियों को पूर्व निर्धारित करते हैं, भाषणों को बनाते हैं।  देश विरोधी एजेंडा जो राहुल गांधी के ज़रिए पुश किया जा रहा है क्या उसके पीछे चीन का हाथ  है। ” फिलहाल इस विडियो पर कांग्रेस कि तरफ से कोई भी टिपण्णी नहीं की गई है, वहीं राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के दौरे पर गए हैं।