CORONA

    Loading

    नई दिल्ली. जहाँ एक तरफ ओमिक्रॉन वेरिएंट (omicron variant) दुनिया में इस समय भयंकर कहर मचा रहा है और इसका महा तांडव जारी है। वहीं अब साइप्रस (Cyprus) में कोरोना का एक और नया वेरिएंट (New Variant) सामने आ चूका  है। जी हाँ साइप्रस के लोकल न्यूज की मानें तो कोरोना के इस नए वेरिएंट का जेनेटिक बैकग्राउंड भी डेल्टा वेरिएंट (Delta variant) की तरह ही है, इसलिए इसका नाम डेल्टाक्रॉन (Deltacron)रखा गया है। 

    दरअसल साइप्रस मेल (Cyprus mail) की खबर के मुताबिक और यूनिवर्सिटी ऑफ साइप्रस (University of Cyprus) में वायोटेक्नोलॉजी एंड वायरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ लियोनदियॉस कोस्त्रिकिस (Dr। Leondios Kostrikis) के अनुसार नए वेरिएंट के कुछ म्यूटेशन (Mutation) ओमिक्रॉन वेरिएंट से भी मिलते जुलते हैं। साइप्रस में कोरोना संक्रमित 25 सैंपल में पाया गया कि इनमें से अकेले 10 म्यूटेशन ओमिक्रॉन के थे। वहीं जिन 25 लोगों से सैंपल लिया गया उनमें 11 अस्पताल में भर्ती थे जबकि 14 घर पर आइसोलेशन में रह रहे थे।

    नए वेरिएंट में डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों के म्यूटेशन मिले 

    डॉ कोस्त्रिकिस के अनुसार जो लोग कोरोना के कारण अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनमें अब इस नए वेरिएंट के ज्यादा मामले आने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस नए वेरिएंट में डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों के म्यूटेशन मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम इस पर रिसर्च ही कर रहे हैं और बाद में देखा जाएगा कि नया वेरिएंट कितना खतरनाक है। इसके साथ ही कोस्त्रिकिस ने नए वेरिएंट के जीनोम सीक्वेंस को वायरस को ट्रैक करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था GISAID को भेज दिया है।

    पता हो कि इससे कुछ दिन पहले ही फ्रांस में भी कोरोना के एक और नए वेरिएंट की पहचान हुई थी। इसे IH नाम दिया गया था। फ्रांस के वैज्ञानिकों के मुताबिक कैमरून से कुछ लोगों में इस वेरिएंट की पहचान की गई थी। इस वेरिएंट में करीब 46 म्यूटेशन देखे गए थे।

    स्वास्थ्य मंत्रालय: चिंता की बात नहीं

    वहीं साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्री मिशेलिस हदजिपेंदेलास (Michalis Hadjipandelas) ने बताया कि नए वेरिएंट को लेकर चिंता करने की लोई भी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ समय में इस नए वेरिएंट को लेकर और ज्यादा जानकारी सामने आएगी। हालांकि अभी तक इस वेरिएंट को कोई भी साइंटिफिक नाम नहीं दिया गया है।