new-year-eve-2021-google-doodle-today-omicron-corona-virus-restrictions-celebrations

ये डूडल साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को दर्शाता है।

    Loading

    नई दिल्ली, साल 2021 का आज आखिरी दिन है। नए साल के पहले दिन गूगल (Google) ने अगले साल यानी साल 2022 (Year 2022) की तैयारी के लिए एक फेस्टिवल डूडल (Doodle) बनाया है। जिसमें कई सारी कैंडी, कंफ़ेट्टी और जैकलाइट दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को रात को 12 बजते ही गूगल (Google) ने अपने होमपेज पर ये खास डूडल (Doodle) लाइव कर दिया। ये डूडल साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को दर्शाता है।

    गूगल (Google) के इस खास डूडल पर एक बड़ा कैंडी दिखाया गया है, जिसके ऊपर बड़े अक्षरों में “2021” लिखा है। यह कैंडी नए साल 2022  स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर की आधी रात को 12 बजते ही पॉप होने के लिए तैयार है। साथ ही इस डूडल में जैकलाइट्स गूगल के बाकी शब्दों को सजाया गया है।

    हालांकि, इस बार गूगल का यह डूडल ज्यादा डिस्क्रिप्शन के साथ नहीं आया। इसके बजाय सर्च इंजन पर कुछ खास किया गया है। गूगल ने अपने डूडल के साथ लिखा है “That’s a wrap for 2021 – Happy New Year’s Eve!”

    बता दें कि, साल 2021 भी कोरोना से लड़ने में गया।वहीं, साल ख़त्म होने पर ही था तभी कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) ने दस्तक दे दी। ओमीक्रॉन की वजह से पूरी दुनिया में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। जिसके चलते इस साल भी नए साल के जश्न मनाने पर रोक लगाई गई है।