nitin gadkari twitter
nitin gadkari twitter

    Loading

    नई दिल्ली, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के देखरेख में चल रहे देश की हाइवे का निर्माण करने वाली एनएचएआई  (NHAI) संस्था नित नए कीर्तिमान हासिल कर रही हैं। इस बार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पांच दिनों से भी कम समय में NH-53 राजमार्ग पर लगातार एक ही लेन में 75 किलोमीटर सड़क बनाने का नया रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है। एनएचएआई को इस रिकार्ड निर्माण के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने रिकार्ड में स्थान दिया है। एनएचएआई को यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के अकोला से अमरावती के बीच चल रहे निर्माण कार्य के लिए मिला है। इस मार्ग पर प्राधिकरण ने 105 घंटे 33 मिनट के रिकॉर्ड समय 75 किलोमीटर हाइवे का निर्माण किया है। एनएचएआई ने जिसके चलते यह उपलब्धी हासिल कर सकी है। इसकी जानकारी मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से उपलब्ध कराई है।

    अपने इस उपलब्धि को बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टिवीटर पर हाईवे की एक तस्वीर और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी साझा किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि, पूरे देश के लिए यह बहुत ही गर्व का क्षण है। हम हमारी एनएचएआई टीम को बधाई देते हुए बहुत ही खुशी की अनुभूति हो रही है। इसके साथ ठेका ली कंपनी कंसल्टेंट्स एंड कंसेशनेयर, राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को को इस रिकार्ड के बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

    इस पुरे रिकार्ड के काम के लिए लगभग 800 कर्मचारी और 700 मजदूर निर्माण कार्य में सम्मलित थें। NH-53 राजमार्ग भारत के कई राज्यों के क्षेत्र से होकर गुजरता है। यह हाइवे नागपुर, कोलकाता, रायपुर, धुले, सूरत,अकोला जैसे कई राज्यों के प्रमुख शहरों को होकर गुजरता है। आपको बता इसके पहले यह रिकॉर्ड 27 फरवरी, 2019 को कतर के लोक निर्माण प्राधिकरण (ASHGHAL) के पास था। इसमें काम क्र रही कंपनी के कार्य की गति काफी तेज है। ऐसे ही यदि देश की अन्य कंपनिया भी काम करती है, तो निश्चित ही पुरे भारत में और तेजी से सड़क निर्माण होकर लोगों को जल्द बड़ी सुविधा मिलेगी।