
नई दिल्ली: नीति आयोग (NITI Aayog) ने राज्य स्वास्थ्य सूचकांक का चौथा संस्करण जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार की हालत सबसे ख़राब है। वहीं केरल और तमिलनाडु क्रमशः पहले और दूसरे पायदान पर है
निति आयोग के रिपोर्ट अनुसार, स्वास्थ्य मानकों पर केरल पहले स्थान पर है। वहीं तमिलनाडु और तेलंगाना दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश ने बेहतरी के मामले में सबसे ऊंचा स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश ने आधार वर्ष (2018-19) से संदर्भ वर्ष (2019-20) तक सर्वाधिक उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।
On overall ranking based on the composite index score in 2019–20, the top-ranking states were Kerala and Tamil Nadu among the ‘Larger States’, Mizoram and Tripura among the ‘Smaller States’, and DH&DD and Chandigarh among the UTs: NITI Aayog
— ANI (@ANI) December 27, 2021
नीति आयोग के मुताबिक, हेल्थ इंडेक्स के लिए चार दौर का सर्वे किया गया है और इस आधार पर अंक दिए गए हैं। उन चारों राउंड में केरल ही पहले पायदान पर रहा है। गौरतलब है कि, स्वास्थ्य मानकों में आंध्र प्रदेश ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए आठवें से छठवें स्थान पर पहुंचा है।
वहीं,महाराष्ट्र ने भी इस बार अपनी स्थिति में सुधारकिया है। वह भी तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंचा है। दूसरी और पंजाब की हालत और ख़राब हो गई है, यह राज्य तीन स्थान नीचे आ गया है। कर्नाटक और हरियाणा की भी स्वास्थ्य सूचकांक रैंकिंग में गिरावट आई है। तो राजस्थान चार पायदान पर ऊपर चढ़कर 15वें से 11वें स्थान पर आया है। कर्नाटक तमिलनाडु तीसरे से 9वें स्थान पर पहुंच गया है।
वहीं छोटे राज्यों में मिजोरम शीर्ष स्थान पर है जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली एवं जम्मू कश्मीर ने सभी मानकों पर सबसे नीचे है और वृद्धि संबंधी प्रदर्शन में सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त किया।बता दें कि, यह रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की तकनीकी सहायता से तैयार की गई है।
हेल्थ इंडेक्स में कौन सा राज्य किस पायदान पर
राज्य | नंबर |
केरल | 1 |
तमिलनाडु | 2 |
तेलंगाना | 3 |
आंध्र प्रदेश | 4 |
महाराष्ट्र | 5 |
गुजरात | 6 |
हिमाचल प्रदेश | 7 |
पंजाब | 8 |
कर्नाटक | 9 |
छत्तीसगढ़ | 10 |
हरियाणा | 11 |
असम | 12 |
झारखंड | 13 |
ओडिशा | 14 |
उत्तराखंड | 15 |
राजस्थान | 16 |
मध्य प्रदेश | 17 |
बिहार | 18 |
उत्तर प्रदेश | 19 |