Smriti Irani
ANI Photo

    Loading

    हैदराबाद. भाजपा (BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक (National Executive Meet) पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) तेलंगाना सरकार (Telangana Government) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हैदराबाद पहुंचने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा अगवानी नहीं करना व्यक्ति का नहीं, बल्कि संस्था का अपमान है। उन्होंने संविधान की अखंडता को खतरे में डाला।

    स्मृति ईरानी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, तेलंगाना के सीएम केसीआर ने न सिर्फ एक व्यक्ति बल्कि एक संस्था का भी अपमान किया है। उन्होंने संविधान की अखंडता को खतरे में डाला। केसीआर की पार्टी के लिए राजनीति शायद एक सर्कस है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह सामाजिक मुक्ति और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।

    ईरानी ने कहा, बंगाल और केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई, जबकि जम्मू-कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन लोगों का सामना किया जो भारत को तोड़ना चाहते थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सकारात्मक राजनीति के बारे में बोलने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया जहां उन्होंने मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी नीतियों का उल्लेख किया। पिछले 8 वर्षों में हमारी सरकार ने देश की सेवा के लिए महिलाओं और सहायता प्राप्त युवाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया।

    उन्होंने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन धन योजना पर सरकार की योजनाओं पर विस्तार से बात की, जिसने करीब 45 करोड़ लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना के साथ-साथ किसानों के लिए सामाजिक सेवा योजनाओं और नीतियों का उल्लेख किया।

    नड्डा ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्षों के दौरान किए गए कार्यों, खासकर गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र देश है जहां 25 महीने से 80 करोड़ नागरिकों को महामारी के दौरान का भारत सरकार के सौजन्य से राशन पहुंचाया जा रहा है।

    ईरानी के मुताबिक नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। नड्डा ने हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली सफलता का भी उल्लेख किया और इसके लिए इन राज्यों के कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।