Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद (Assam-Mizoram Border Dispute) को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि सोमवार को दोनों पक्षों के बीच एक हिंसक झड़प हो गई। इस हिंसक झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और अन्य 60 जवान घायल हो गए। इस हिंसक झड़प के लिए दोनों पक्षों की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस मामले को देखते हुए केंद्र सरकार इसमें हस्तछेप करने की मांग कर रही है।

    इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Ministry Amit Shaah) ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री को आपस में बातचीत करके यह विवाद शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने की बात कही है। इस सीमा विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प पर असम के मुख्यमंत्री का  हिमंत बिस्व सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि मिजोरम के साथ सीमा पर तनाव को देखते हुए, असम सरकार ने राज्य से अपने लोगों और पुलिस कर्मियों को बेवजह हिंसा करने से रोकने और शांति बहाल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया है।

    इसके साथ ही असम के सीएम हिमंता बिस्‍वा शर्मा ट्वीट कर यह नोट जारी किया है और इसके साथ ही एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें असम पुलिसकर्मियों की हत्या पर और कई को घायल करने के बाद मिजोरम पुलिस और गुंडे ऐसे जश्न मना मना रहे हैं। दुखद और भयावह…  यह हिंसक झड़प सोमवार को हुई।

    यह झड़प दोनों राज्‍यों की सीमा पर सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच हुई थी। जिसमें  पड़ोसी मिजोरम के उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई है।