
पटना: बिहार पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त आपरेशन में एक बड़ी कामयाबी सामने आई है। सुरक्षा बलों ने गया के नजदीक इमामगंज के जंगलों में में सर्च आपरेशन के दौरान यह कामयाबी पाई है। जन्ल्कारी के अनुसार गया -औरंगाबाद के सीमावर्ती इलाके के पंचरुखिया के जंगल से सुरक्षाबलों ने AK-47 और AK-56 साथ एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने जिंदा कारतूस, बम सहित कई अत्याधुनिक खतरनाक हथियार भी बरामद किया है।
बिहार, गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने मीडिया को बताया कि, हमें नक्सलियों के जमा होने की खबर मिली थी। जिसमें टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमें सुरक्षा बलों ने अशोक सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने इसके पास से एक इंसास रायफल, 125 राउंड गोला बारूद और इंसास की 14 मैगजीन सहित AK-47 और AK-56 रायफल बरामद किया है। इसके अलावा नक्सलवादी के पास 1.14 लाख रुपए कैश भी मिले हैं।
गौरतलब हे कि, सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सलवादियों के सफाए का अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों और पुलिस को नक्सली की सूचना मिलते ही अलर्ट पर हो गयी। इससे पहले की नक्सली अशोक सिंह भोक्ता कुछ बड़ी घटना को अंजाम देता उसके पहले सीआरपीएफ के जवानों ने उसे धर दबोचा। जिसके साथ ही उस नक्सली के पास AK-47, AK-56 रायफल सहित अन्य प्राणघातक हथियार बरामद किए हैं।