ऑपरेशन गंगा के तहत छात्र मुंबई पहुंचें (Photo Credits-ANI Twitter)
ऑपरेशन गंगा के तहत छात्र मुंबई पहुंचें (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: युद्धग्रस्त यूक्रेन (Russia-Ukraine War Updates) में फंसे 185 यात्रियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर एक विशेष विमान बृहस्पतिवार देर रात मुंबई पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

    केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के विमान से आए लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। विमान बृहस्पतिवार देर रात दो बजे हवाई अड्डे पर पहुंचा था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पहुंचा यह चौथा निकासी विमान था। बुडापेस्ट से एक और विमान के शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे यहां पहुंचने की उम्मीद है। 

    दानवे ने यात्रियों से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को वापस लाने तक निकासी अभियान जारी रहेगा। भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है।