ओवैसी की रैली में लड़की का हंगामा, पिता ने  दी सफाई, देखें वीडियो

बंगलुरु, बंगलुरु के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम में अचानक हलचल हो गयी जब अमूल्या नाम की एक लड़की ने पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए। इस हरकत से एक बार ओवैसी भी भौंचक्के रह गए। बाद में उन्हीने कहा

Loading

बंगलुरु, बंगलुरु के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम में अचानक हलचल हो गयी जब अमूल्या नाम की एक लड़की ने पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए। इस हरकत से एक बार ओवैसी भी भौंचक्के रह गए। बाद में उन्हीने कहा कि वे उस लड़की का समर्थन नहीं करते हैं। वही अब लड़की के पिता ने भी कह दिया है कि अमुल्या ने जो किया वो गलत है और उनके बयान बर्दाश्त से बहार है। 

दरअसल सांसद असदुद्दीन ओवैसी बंगलुरु के एक नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। जहाँ उनके पहले उक्त लड़की को आयोजकों ने मंच पर वक्तव्य देने के लिए बुलाया। अमूल्य नामक इस लड़की ने आते ही पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने लगी। किसी तरह उससे माइक छीनकर उसे मंच से उतरा गया। उतरने तक अमूल्या ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये। 

इस प्रकरण पर सांसद ओवैसी ने कहा की वे लड़की की हरकतों का समर्थन नहीं करते हैं और इसकी आलोचना करते हैं। उन्होने कहा कि" मैं मच से सम्बोधित करने वाला था लेकिन जैसे ही मैंने उस लड़की को सुना तो उसको रोका। मैंने कहा कि यह क्या है? आप क्या बकवास कह रहे हैं? हम इस बात को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, बाद में पुलिस भी वहां आ गई थी।" उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पाकिस्तान का कभी समर्थन नहीं करते हैं और उनके लिए हिंदुस्तान हमेशा जिंदाबाद था, हैं और रहेगा।"

वहीं अमूल्या लियोन के पिता ने भी अपनी बेटी की आलोचना की और कहा कि " उसने जो कहा वो गलत है और नाकाबिले बर्दाश्त भी। उसके बयान को मुसलमानों  से न जोड़ा जाए। मैंने उसे ऐसा कई बार ऐसे भड़काऊ  बयान देने से मना किया है, लेकिन वह नहीं मानी।" ख़बरों के अनुसार कुछ लोगो ने अमूल्या के पिता से भी बदतमीजी की। खबर लिखे जाने तक कर्नाटक पुलिस और अदालत ने अमूल्या को देशद्रोह के अपराध में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।