पीवी सिंधु को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित (Photo Credits-ANI Twitter)
पीवी सिंधु को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) आज विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार (Padma Award 2021) विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आज आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति कोविंद लोगों को सम्मानित कर रहे हैं। रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा। राष्ट्रपति कोविंद ने अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

    ज्ञात हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। पद्म पुरस्कारों में सबसे चौंकाने वाला नाम जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का है। जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

    यहां देखें कार्यक्रम को लाइव-

    देश की इन हस्तियों को रामनाथ कोविंद कर रहे हैं सम्मानित-

    अदनान सामी को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से किया सम्मानित-

    पद्म विभूषण:

    अनुक्रमांक नाम क्षेत्र  राज्य/देश 
    1 शिंजो अबे  सार्वजनिक क्षेत्र   जापान 
    2 गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)  कला  तमिलनाडु 
    3 सैंड कलाकार सुदर्शन साहू कला  ओडिशा 
    4  बीबी लाल पुरातत्वविद दिल्ली 
    5 मौलाना वहिदुद्दिन खान अध्यात्मवाद दिल्ली 
    6 श्री नरिंदर सिंह कपानी(मरणोपरांत) विज्ञान और प्रौद्योगिकी  अमेरिका 
    7 डॉ. बेले मोनप्पा हेगड़े दवा  कर्नाटक 

     

    पद्म भूषण:

    1 रामविलास पासवान (मरणोपरांत) सार्वजनिक क्षेत्र  बिहार 
    2 तरुण गोगोई (मरणोपरांत) सार्वजनिक क्षेत्र  असम 
    3 तारलोचन सिंह सार्वजनिक क्षेत्र  हरियाणा 
    4 चंद्रशेखर कांबरा शिक्षा और साहित्य  कर्नाटक 
    5  कृष्णन नायर शांतकुमारी कला  केरला 
    6 सुमित्रा महाजन सार्वजनिक क्षेत्र  मध्यप्रदेश 
    7  नृपेंद्र मिश्रा नागरिक सेवाएं उत्तर प्रदेश 
    8 धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत) अध्यात्मवाद उत्तर प्रदेश 
    9 रजनीकांत श्रॉफ व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र 
    10 केशुभाई पटेल  सार्वजनिक क्षेत्र  गुजरात 

    गौर हो कि पाकिस्तान छोड़ भारत की नागरिकता लेने वाले सिंगर अदनान सामी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। वहीं इस कार्यक्रम के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।