सुमित्रा महाजन को पद्म अवार्ड (Photo Credits-ANI Twitter)
सुमित्रा महाजन को पद्म अवार्ड (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: इस साल 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2021) से सम्मानित किया गया है। सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण तो पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसी कड़ी में आज राष्ट्रपति ने एलजेपी अध्यक्ष राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) , लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) को पद्म भूषण से सम्मानित किया है।

    ज्ञात हो कि राष्ट्रपति रामना​थ कोविंद ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके बेटे चिराग पासवान को पुरस्कार दिया।

    पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित-

    पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मूर्तिकार सुदर्शन साहू को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया-

    वहीं तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, राष्ट्रपति रामना​थ कोविंद ने उनकी पत्नी डॉली गोगोई को पुरस्कार दिया। जबकि ओडिशा के मूर्तिकार सुदर्शन साहू को कला के क्षेत्र में उनकी असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।