mulayam-singh-yadav
FILE- PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू (Draupati Murmu)ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), संगीतकार जाकिर हुसैन और एसएम कृष्णा जैसे कई लोगों को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) दिया जाएगा।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सरकार में विदेश मंत्री रह चुके एसएम कृष्णा और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। उन्हें पद्म विभूषण के लिए चुना गया है।

    राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों को देश स्वीकार करता है।

    ये सम्मान औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जिनका आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है। राष्ट्रपति ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। वहीं सात लोगों को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और यह तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। गौरतलब है पिछले साल मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था।